झारखंडब्रेकिंग

गिनीज़ बुक में घोटाले करने का रिकॉर्ड मिलने के बाद रुकेगी झारखंड सरकार- बाबूलाल मरांडी

Share
Share
Khabar365news

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं। पथ निर्माण विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद  संभाल रहे हैं, तो यह विभाग भ्रष्टाचार में कैसे पीछे रह सकता है? वैसे यहां पथ निर्माण विभाग में ठेकेदारों के चयन से लेकर टेंडर लेने-देने का “काम” कैसे होता, यह सर्वविदित है। अगर टेंडर नए न्यूनतम दर में भी एलाट होता है तो बाद में ज़्यादा काम दिखाकर पेमेंट बढ़ा देने एवं इसके लिये मनमाना वसूली का खेल किसी से छिपा नहीं है। 

आगे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लगता है हेमंत सोरेन ने ठान लिया है कि जब तक गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वाले आकर सबसे ज़्यादा घोटाले करने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं कर देते, वे रुकने वाले नहीं हैं। लोहरदगा ज़िले के पेशरार गांव में जिस ‘सड़क’ का निर्माण हो रहा है, वहां सड़क की गिट्टी, डामर या GSB (ग्रैन्युलर सब-बेस) का नामोनिशान नहीं है। सीधे मिट्टी डाली जा रही है, और ऊपर से खानापूर्ति के लिए थोड़ा बहुत मसाला छिड़ककर सबकी आंखों में धूल झोंकी जा रही है। सड़क निर्माण में GSB वह नींव होती है, जिस पर पूरी सड़क की ताक़त टिकी होती है, पर यहां तो नींव ही गायब है!

कहा कि जिस सरकार की नींव ही घोटालों और भ्रष्टाचार पर टिकी हो, वहां ये छोटी-मोटी सड़कें तो बारिश में बहने के लिए ही बनती हैं।  मुख्यमंत्री इसकी जांच कराइये और दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई करिये।  ध्यान रहे कि कहीं आपकी “चोर मंडली”उल्टे इस भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने वाले पर ही झूठा मुक़दमा करवा कर उसे ही परेशान करने न लग जाय जैसा आजकल आपके राज में हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...