BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज पेश होगा झारखंड का बजट: 1.59 लाख करोड़ का संभावित आकार

Share
Share
Khabar365news

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह उनका लगातार दूसरा बजट होगा। अनुमान है कि इस बार बजट का आकार बढ़कर करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि योजना मद में रखी जा सकती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.45 लाख 400 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया गया था। इसमें 91,741.53 करोड़ रुपये योजना मद के लिए निर्धारित थे, जबकि 17,073.61 करोड़ रुपये केंद्रीय योजनाओं से संबद्ध थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी बजट घाटे का रह सकता है, लेकिन नए कर लगाने का प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। सरकार का जोर सामाजिक क्षेत्र पर रहेगा, जिससे महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग को सर्वाधिक आवंटन मिलने की संभावना है।

इस बार सरकार मूल बजट के साथ आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी प्रस्तुत करने की तैयारी में है। पिछले वित्तीय वर्ष में 13 विभागों के लिए आउटकम बजट पेश किया गया था, जबकि इस बार इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। करीब 200 योजनाओं को इसमें शामिल किए जाने की संभावना है, जिन पर कुल बजट राशि का लगभग 60 प्रतिशत खर्च प्रस्तावित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा तकनीकी और उच्च शिक्षा विभागों की कई योजनाएं इसमें शामिल हो सकती हैं। जेंडर बजट के तहत महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 33 प्रतिशत तक प्रावधान किए जाने की संभावना है। इसमें 17 विभागों की 25 से अधिक योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

बजट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

बजट के दौरान कई अहम घोषणाएं संभव हैं। चतरा में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और कैंसर जांच के लिए पेट स्कैन सेंटर स्थापित करने, जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन और मेमोग्राफी सुविधा शुरू करने की योजना सामने आ सकती है। रांची में 20 एमटी क्षमता वाला मिल्क पाउडर उत्पादन केंद्र और उच्च स्तरीय लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भी संभावित है। वहीं 98 करोड़ रुपये की लागत से बटन तालाब परिसर में फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना पर भी मुहर लग सकती है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में करमटोली से साइंस सिटी, हरमू से डिबडीह और सहजानंद चौक से कांके रोड तक फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा की संभावना है। बजट को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...