झारखंडब्रेकिंग

झिमड़ी की छात्रा घर लौटी, आरोपी गिरफ्तार, स्थिति पुलिस के नियंत्रण में

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी गांव में युवक के द्वारा हथियार के बल पर शुक्रवार की रात इंटर की एक छात्रा को उठा ले जाने के बाद रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छात्र को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी। दरअसल, गांव के ही युवक के द्वारा हथियार के बल पर छात्रा को अगवा करने के बाद शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गयी थी। 

वहीं, दुकानों में आगजनी व पुलिस पर हमले की घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी  के द्वारा क्षेत्र में धारा 163 लगा दिया गया है। जिसके बाद से गांव में जिला प्रशासन की टीम कैंप कर रही है, वहीं घटना में 30 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। नीमडीह के थाना प्रभारी संतन कुमार के अनुसार, अंचलाधिकारी के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। अभी गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। हर चौक चौराहा पर पुलिस तैनात है।

इधर, झिमड़ी में तनाव की स्थिति के बाद शनिवार रात सरायकेला डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी मुकेश कुमार लुणायत व चांडिल एसडीपीओ ने रातभर गांव में कैंप किया। अब स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...