JharkhandPolticalRanchi

झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Share
Share
Khabar365news

रांची : झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य रोहित आरके झारखंड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।जिसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई हैं।लेकिन,चर्चा जोरों पर हैं।जिससे कलाकारों और प्रशंसकों में खुशी की लहर हैं।चूंकि,कलाकार जगत से कोई भी विधायक सांसद अब तक झारखंड से नहीं हैं।जिस वजह से झॉलीवुड का विकास अब तक संभव नहीं हुआ हैं।वहीं झारखंड की कला संस्कृति और आदिवासी मूलवासियों की समझ हैं।जिससे उम्मीद की जा रहीं हैं कि रोहित आरके विकास पर विशेष ध्यान देंगे।आम जनता और कलाकारों की समस्याओं को विधानसभा में उठा कर एक मुखर आवाज बनने का कार्य करेंगे।
रोहित आरके ने कहा कि वे जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों से प्रभावित हैं और उन्हीं के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे।जहां तक बात हैं चुनाव लड़ने की तो अगर कलाकारों और प्रशंसकों की मांग हुई।तभी वे सोचेंगे और जयराम महतो जो भी निर्देश करेंगे। उसी अनुरूप कार्य करेंगे।
झारखंड के विकास पर रोहित आरके ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आदिवासी आज भी शोषित और पीड़ित हैं।साथ ही कलाकार वर्ग भी अपने अधिकारों से वंचित हैं।अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के कलाकारों को योजना के माध्यम से अवसर व लाभ कम ही मिलते हैं।वहीं यहां की जनता को अब तक सिर्फ और सिर्फ बरगला कर स्वयं का फायदा करने में जनप्रतिनिधि एवं यहां की सरकार जुटी हुई हैं।
कलाकारों और आम जनता को जागरूक होकर मुखरता से विरोध करना होगा और सही गलत का भेद कर सुयोग्य जनप्रतिनिधि को चुनना होगा।तभी झारखंड का विकास होगा और यहां फिल्म संगीत उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
रोहित ने आगे कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए और यहां फिल्म सिटी विकसित की जाए।तो लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।वहीं बाहर से लोग भी झारखंड घूमने के लिए ज्यादा आयेंगे।जिससे सरकार की आय भी बढ़ेगी।उक्त कमियों को देखते हुए ही चर्चा जोरों पर हैं कि रोहित आरके विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।जिसकी अंतिम घोषणा जल्दी ही की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...