BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,

Share
Share
Khabar365news

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर केंद्रीय स्तर के नेताओं को चुनाव प्रचार की अनुमति देने तथा उनके उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए पास जारी करने का अनुरोध किया गया है।
पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रचार अभियान में शामिल प्रमुख नेताओं में डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी शामिल हैं।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में बताया है कि ये सभी नेता असम के विभिन्न इलाकों में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा कर चुनाव प्रचार करेंगे। इसलिए उनके उपयोग में आने वाले वाहनों को राज्य की सीमा के भीतर चलाने के लिए अनुमति पत्र जारी करने का आग्रह किया गया है।
झामुमो की केंद्रीय समिति की ओर से भेजे गए इस पत्र पर विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर हैं। इसमें निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को आवश्यक स्वीकृति प्रदान की जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी व ईद को लेकर महेशपुर थाना में शांति समिति की बैठक,

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। आगामी रामनवमी और ईद पर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोतो मुखिया निधि सिंह के उपस्थिति में बिरहोर कॉलोनी में जमीन की नापी की शुरुआत हुई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत अंतर्गत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी और ईद को लेकर हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): आगामी रामनवमी और ईद...

JharkhandRamgarhRanchi

पुष्कर में 18 वे अधिवेशन में देश विदेश से जुटे हज़ारो ब्राह्मण लोग , प्रदीप शर्मा

Khabar365newsराष्ट्रीय शोध अभियान शुरू, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण EWS में...