झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

IGCAR में JRF बने संत कोलंबस के पूर्व छात्र, करेंगे परमाणु ऊर्जा पर शोध

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के वार्ड संख्या 33 स्थित सिरसी निवासी बिनय चंद्र मिश्र के पुत्र सचिन अनुराग ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सचिन का चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), चेन्नई में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) हेतु हुआ है।

सचिन का चयन उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और साक्षात्कार में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। फेलोशिप के तहत वे आगामी पाँच वर्षों तक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में शोध करते हुए पीएचडी की पढ़ाई पूरी करेंगे।

सचिन संत कोलंबस महाविद्यालय, हजारीबाग के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के मेधावी छात्र रह चुके हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से पूर्ण की है। वर्तमान में वे Physics Wallah कंपनी में नीट डाउट फैकल्टी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय सचिन ने भगवान नरसिंह की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

सचिन की इस उपलब्धि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य सौरव अनुराग ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार और महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...