झारखंड

दुर्गा पूजा में सुरक्षा टॉप गियर पर, पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

Share
Share
Khabar365news

दुर्गा पूजा पर्व को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अनुराग गुप्ता (डीजीपी) ने सभी पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने और राज्यभर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी जिले में सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, जिले के एसपी और कमांडेंट जैसे वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पर्याप्त बल उपलब्ध कराया जा सके।

पुलिस मुख्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति से छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मी—इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक—हमेशा तैयार स्थिति में रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुलाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...