झारखंडब्रेकिंग

JSSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, 455 पदों के लिए हुई परीक्षा, खाली रह गये 305 सीट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा कीटपालक और इससे जुड़े अन्य पदों पर भर्ती के लिए ली गई थी। कुल 455 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन सिर्फ 150 उम्मीदवार ही सफल हो पाए। यानी 305 पद खाली रह गए हैं। इसका मतलब है कि करीब 67 फीसदी पदों पर कोई चयन नहीं हो सका। यह परीक्षा 29 सितंबर 2024 को हुई थी। आंसर की 10 फरवरी 2025 को जारी हुई थी और अब रिजल्ट आया है। अभ्यर्थी इस नतीजे से नाराज़ हैं और परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। जेएसएससी ने कहा है कि सफल उम्मीदवारों की अंकतालिका बाद में आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी और नियुक्ति की अनुशंसा कर दी जाएगी।

श्रेणीवार चयनित उम्मीदवार:
अनारक्षित – 100
अनुसूचित जनजाति – 30
अनुसूचित जाति – 5
पिछड़ा वर्ग-1 – 14
पिछड़ा वर्ग-2 – 1
कनिष्ठ अनुवादक के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
जेएसएससी ने कनिष्ठ अनुवादक परीक्षा-2023 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 1 से 5 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर किसी ने आवेदन में कोई गलती की है, तो उसे सुधारने का मौका 6 और 7 सितंबर की रात 12 बजे तक मिलेगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें पहले तकनीकी दिक्कतों की वजह से आवेदन करने में परेशानी हुई थी।

सहायक आचार्य के भी हजारों पद खाली
जेएसएससी ने सहायक आचार्य (शिक्षक) के 26,001 पदों के लिए भी रिजल्ट जारी किया था।
कक्षा 1 से 5 के लिए 11,000 पद थे, जिनमें से 4817 पर ही चयन हो पाया।
कक्षा 6 से 8 के लिए 15,001 पद थे, जिनमें से 5775 पर चयन हुआ।
कुल मिलाकर 15,009 पद खाली रह गए। स्कूली शिक्षा विभाग ने इस रिजल्ट को वापस भेज दिया है। संशोधित रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 14 सितंबर को
वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को केवल रांची जिले में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कुछ रिजल्ट अभी रुके हुए हैं
जेएसएससी ने कहा है कि कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट उनकी शैक्षणिक योग्यता या दूसरे कारणों से रोका गया है। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा और फिर रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...