JharkhandPoltical

कुड़ू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी मिले मंत्री रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी और दीपिका सिंह पांडेय से, दी मुबारकबाद।

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान

मंत्रियों ने झारखंड प्रदेश का ट्वेंटी-ट्वेंटी के तर्ज पर सर्वांगीण विकास कराए जाने का उप प्रमुख ऐनुल अंसारी को दिया भरोसा।

कुड़ू लोहरदगा। जिले के कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बचे हुए कार्यकाल में झारखंड प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने हेतु मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया है। जिसमें लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव को हेमंत सोरेन ने तीसरे मरतबा भरोसा जताया है और उन्हें एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। वहीं जामताड़ा के तेज तर्रार कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी और दीपिका सिंह पांडेय को पहली बार मंत्री बनाया गया है। जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि हेमंत सोरेन बचे हुए कार्यकाल में झारखंड प्रदेश का सर्वांगीण विकास हेतु नये चेहरे पर भरोसा जताकर झारखंड को विकास के मामले में शिखर तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

इधर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी और दीपिका सिंह पांडेय को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाए जाने पर कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने मुबारकबाद देते हुए कहा है कि लोहरदगा समेत पूरे झारखंड प्रदेश का सर्वांगीण विकास हेतु हेमंत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने नव चयनित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव इरफान अंसारी और दीपिका सिंह पांडेय से मिलकर बुके भेंट कर मुबारकबाद दी।‌ उन्होंने तीनों मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया और बचे हुए कार्यकाल में तेजी से निपटारा कराए जाने की मांग रखी। जिसपर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, डॉ इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी को भरोसा दिलाया और कहा कि लोहरदगा समेत पूरे झारखंड प्रदेश का बचे हुए कार्यकाल में चहुंमुखी विकास होगा। उप प्रमुख ऐनुल अंसारी को भरोसा दिलाते हुए मंत्रियों ने कहा कि झारखंड प्रदेश में ट्वेंटी-ट्वेंटी के तर्ज पर विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।इस मौके पर जमील अंसारी,सज्जाद अंसारी मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...