रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी में कोतो मुखिया निधि व जय प्रकाश सिंह के उपस्थिति में बिरहोर परिवार के जमीन का मापी की शुरुआत हुई। मौके पर अंचल से आये अमीन राहुल कुमार , पंचायत सचिव और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि अभी सरकार बिरहोर परिवार को लेकर उनके चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है,

जिससे इनका सभी समस्याओं का निराकरण होगा। वरीय समाजसेवी व मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि बिरहोर परिवार का जमीन जिनके द्वारा अज्ञानता में अतिक्रमण हो गया है उसे स्वत: जल्द अतिक्रमण मुक्त कर दे। बिरहोर परिवार द्वारा दिये जाने वाले सोलर बैट्री, दरवाजा, खिड़की, कम्बल व अन्य सामान भी नहीं ले। बिरहोर परिवार के प्रति प्रखंड व जिला प्रशासन ने इस कृत्य को लेकर गंभीर चिंता जतायी है और वैसे लेने-देने पर कानुनी कार्यवाही की बात कही है।

बहुत जल्द यहां एक सामुदायिक हौल का भी निर्माण होना है जिसमें बिरहोर परिवार के लोग पतल प्लेट वगैरह बनायेंगे,उसी निमित्त आज 20/40 का जमीन भी मापी कर चिन्हित किया गया। मौके पर सब्या कुमारी,अमरेन्द्र कुमार,रीना देवी, व दर्जनों अंचल व प्रखंड कर्मी उपस्थित हुए।

Leave a comment