झारखंडब्रेकिंग

झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई : धनबाद से आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ के 4 संदिग्ध गिरफ्तार 

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : झारखंड में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ (HUT) के झारखंड मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 संदिग्ध आतंकियों को धनबाद के वासेपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। 

बताया गया है कि केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को हिज्ब उत तहरीर को यूएपीए (UAPA) कानून के तहत प्रतिबंधित किया था। इस प्रतिबंध के बाद यह देश में सामने आया पहला बड़ा मामला है। सूचना मिली थी कि इस संगठन से जुड़े कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं को गुमराह कर रहे थे, धार्मिक कट्टरता फैला रहे थे और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इसके साथ ही, धनबाद जिले में अवैध हथियारों का व्यापार भी कर रहे थे।  

गिरफ्तार किए गए आरोपी में अलीनगर, धनबाद के गुलफाम हसन (21 वर्ष), अमन सोसाइटी, भूली, धनबाद के आयान जावेद (21 वर्ष), अमन सोसाइटी, भूली, धनबाद के मो० शहजाद आलम (20 वर्ष) और आयान जावेद की पत्नी शबनम परवीन (20 वर्ष) शामिल हैं। इनके पास से 2 पिस्टल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन और लैपटॉप और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दस्तावेज और किताबें मिली हैं। 
बता दें कि हिज्ब उत तहरीर की स्थापना 1953 में यरुशलम में हुई थी। इसका मकसद दुनिया भर में खिलाफत (इस्लामिक स्टेट) स्थापित करना है। भारत सरकार ने 2010 में इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस संगठन का मुख्य काम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलना और उन्हें अन्य आतंकी संगठनों में भर्ती करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...