झारखंडब्रेकिंग

झारखंड के वकीलों को जल्द मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का तोहफा, 3 मई को योजना होगी लॉन्च 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। 

सोमवार को रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। बैठक में एसएसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं के लिए इस स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी थी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इलाज की अधिकतम सीमा क्या होगी, लेकिन संभावना है कि सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक की मुफ्त सुविधा मिलेगी। अगर खर्च इससे ज्यादा होता है, तो कॉर्पस फंड से सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी। अब वकीलों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन बोगियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी,

Khabar365newsसहरसा। बिहार के सहरसा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत तीन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

58 डिसमिल खास महल जमीन से हटाया अतिक्रमण

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में पावर सबस्टेशन में 32 लाख की डकैती

Khabar365newsबोकारो। बोकारो जिले में अपराधियों ने एक पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सरकार सक्रिय,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन...