झारखंडब्रेकिंग

रांची में सांड का आतंक, बुजुर्ग को मार डाला; एक सप्ताह में 3 लोगों की मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा गांव और आसपास के इलाकों में एक उग्र सांड का आतंक छाया हुआ है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे इस सांड ने 65 वर्षीय दिलीप रजवार पर हमला कर उनकी जान ले ली। दिलीप रजवार एजी ऑफिस से रिटायर हुए थे और मंदिर के पास से घर लौट रहे थे, तभी सांड ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह सांड अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है और इससे पहले 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले तुंबागुटू निवासी फुचका विक्रेता सुखलाल और प्रेम नगर की सावना पर भी इसी सांड ने हमला किया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, लटमा गांव में रहने वाले कुछ किन्नरों ने गाय पाल रखी थी। उसी गाय का बछड़ा अब बड़ा होकर सांड बन चुका है और पूरे इलाके में दहशत फैला रहा है। 6 महीने में यह सांड दुकानों को नुकसान पहुंचा चुका है और राह चलते लोगों को मारकर घायल कर चुका है। अब महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे डर के मारे बाहर निकलना बंद कर चुके हैं। 

घायलों में रामा रजवार, लुकास कच्छप, मुरली उरांव, शिबू सिंह, पिले उरांव, स्टीफन कच्छप और मंगरा कच्छप जैसे कई लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने पूर्व पार्षद सविता लिंडा से मदद की गुहार लगाई है। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कर सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। वहीं समाजसेवी लाल प्रमोद नाथ शाहदेव ने भी रांची गौशाला से सांड को वहां रखने की अपील की है। इलाके में लोग डरे हुए हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि आम जनजीवन फिर से सामान्य हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ACM कोर्ट में होंगे पेश,

Khabar365newsनई दिल्ली: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर...