Hazaribagh

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलें सांसद मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह कोल माइंस में पर्यावरण संरक्षण के साथ रोज़गार सुरक्षा को प्राथमिकता देने का किया आग्रह

कहा यहां परिवहन कार्य कन्वेयर बेल्ट पर शिप्ट हुआ तो एक झटके में क्षेत्र के 5 हज़ार से अधिक लोग हो जाएंगे बेरोजगार

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके कार्यालय सभागार में मुलाक़ात किया और एनटीपीसी पंकरी- बरवाडीह कोल माइंस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार से संबंधित मुद्दा उठाया और ज्ञापन भी सौंपा। सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें बताया कि
एनटीपीसी द्वारा पकरी-बरवाडीह कोल् माइन्स का संचालन वर्ष 2016 से किया जा रहा हैं, तथा यहां से उत्पादित कोयले को 25 किलोमीटर की दुरी पर अवस्तिथित बनादाग कोल साइडिंग से रेल द्वारा विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है। एनटीपीसी द्वारा निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट और रैपिड लोडिंग सिस्टम अब तैयार हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोयले की सड़क मार्ग से ढुलाई 2026-27 से शून्य कर दिया जाएगा। यह निर्णय उन हजारों परिवारों के लिए बड़ा संकट लेकर आ रहा है, जिन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों के भरोसे पर डम्पर खरीदकर अपनी रोजी-रोटी स्थापित की थी। आज क्षेत्र में 500 से अधिक डम्पर संचालित हैं, जिनसे जुड़े हजारों ड्राइवर, खलासी, मिस्त्री, मोबिलाइज़र और उनके परिवार पूरी तरह इस कार्य पर निर्भर हैं। यदि एक झटके में परिवहन कार्य पूरी तरह कन्वेयर बेल्ट पर स्थानांतरित कर दिया गया, तो क्षेत्र में 5000 से अधिक लोग बेरोजगारी की चपेट में आ जाएंगे।

सांसद मनीष जायसवाल ने मंत्री भूपेंद्र यादव के माध्यम से सरकार और संबंधित मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। सांसद मनीष जायसवाल ने आगामी वर्षों में सड़क मार्ग से न्यूनतम 50% कोयला ढुलाई की अनुमति जारी रखी जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक संतुलन बना रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...