HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि कला संकाय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वाणिज्य संकाय में 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 25 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं कला संकाय में 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 48 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी और 1 प्रतिशत विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी हासिल की।

वाणिज्य संकाय में अंजली कुमारी ने 434 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामचंद्र कुमार 385 अंक के साथ द्वितीय एवं अंकित कुमार विश्वकर्मा 374 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कला संकाय में साहिल कुमार ने 416 अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा प्रीति रानी, आनंद कुमार, राजकुमार दास, रिया शर्मा, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी, शिवानी, गौतम और अखिलेश कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बसंत कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। सचिव श्री जितेश्वर प्रसाद मेहता ने इसे अनुशासन, निष्ठा और जुझारूपनता का प्रतिफल बताया। वहीं अध्यक्ष श्री बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं सदस्यों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

14 महीने तक गलत फॉर्मूले से वसूला गया ईंधन अधिभार, आयोग नाराज

Khabar365newsउत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुहर्रम चंदा को लेकर गढ़वा में विवाद, महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

Khabar365newsगढ़वा। जिले में मुहर्रम के चंदा को लेकर विवाद का मामला सामने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, विनोद पांडेय बोले- झारखंड के लिए गौरव का क्षण

Khabar365newsरांची। दिशोम गुरु Shibu Soren को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर विभिन्न राजनीतिक...