Ramgarh

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का रामगढ़ में हुआ भव्य स्वागत सह अभिनंदन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान स्वरूप पुष्पमाला पहना अंग-वस्त्र किया भेंट

सांसद मनीष जायसवाल समेत सभी लोगों के प्रति जताया आभार

रामगढ़ l हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का रामगढ़ में मंगलवार को भव्य स्वागत सह अभिनंदन किया गया। रंजन चौधरी को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि का दर्जा प्राप्त है। सांसद प्रतिनिधि मीडिया रंजन चौधरी का सम्मान समारोह रामगढ़ के कलश वेंकटेश सभागार में भाजपा नेताओं एवं सांसद प्रतिनिधियों की ओर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में रंजन चौधरी ने सांसद मनीष जायसवाल और आयोजकों, साथ ही समारोह में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार जताया। रंजन चौधरी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें बड़ा दायित्व दिया है। अब हजारीबाग सदर विधानसभा से आगे बढ़कर पूरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ना है। उन्हें उम्मीद है कि पूर्व की भांति पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह और सहयोग उन्हें मिलता रहेगा।

अपने स्वागत से अभिभूत होकर रंजन चौधरी ने रामगढ़ जिले के पार्टी के नेताओं और सांसद प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल व पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा के प्रमुख भाजपा नेताओं एवं सांसद प्रतिनिधियों ने रंजन चौधरी को पुष्पगुच्छ एवं अंग-वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ के भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, ,रामगढ़ कैंट मंडल के भाजपा अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, रामगढ़ विधानसभा के सह- सांसद प्रतिनिधि बिनोद राम, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस, बजरंग सिंह, अशोक छाबड़ा, अमर बोदरा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल...

BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...