National

12वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी लिफ्ट,10 मिनट तक फंसे रहे मासूम और मां

Share
Share
Khabar365news

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रेंड सोसायटी के पायोनिया टॉवर में शुक्रवार रात एक महिला अपने बेटे के साथ लिफ्ट में फंस गई। लिफ्ट 12वीं मंजिल से फ्रीफॉल होकर ग्राउंड फ्लोर पर गिरी और इसके बाद लॉक हो गई।

शुक्रवार रात को करीब दस बजे आकाशदीप की पत्नी गुरप्रीत पांच वर्षीय बेटे के साथ ग्रांउड फ्लोर से अपने फ्लैट में जा रही थीं। 12वीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट झटके साथ रुक गई और फ्री फॉल होकर ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुकी। ग्राउंड फ्लोर पर आने के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली। मां बेटे करीब 10 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे।

इसके बाद महिला ने अलार्म बजाने और कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। करीब 10 मिनट बाद लिफ्ट खुली। इस संबंध में आकाशदीप ने सोसायटी के एडमिन कर्नल राजेश से शिकायत की। एडमिन कर्नल राजेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandNationalNew DelhipatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नई दिल्ली । एनटीपीसी ने आज...

BreakingdeogharJharkhandNationalPoltical

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे

Khabar365newsदेवघर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज...