Jharkhand

लोहरदगा : बच्चे एक दिन देश के सच्चे व अच्छे नागरिक बनकर देश का गौरव बढ़ाएंगे,आजातशत्रु

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी

लोहरदगा : त्रिवेणी टाइनी टास्क में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सत्र 2022-2023 के टॉपर और 100% उपस्थिति के लिए बच्चों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट वितरण किया  गया ।इस अलंकरण समारोह का आयोजन टाइनी टास्क के एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर रघुवीर शर्मा की देखरेख में किया गया। इस अलंकरण समारोह के विशिष्ट अतिथि ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आजातशत्रु सिंह थे।उन्होंने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन और 100%उपस्थिति के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करके उन्हें अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।

शिक्षा से लेकर खेल तक हर क्षेत्र में हर स्थान में बच्चों की आवश्यकता है। बच्चों में अनुशासन ,कर्तव्य निष्ठा ,दायित्व बोध, दूसरों के प्रति सम्मान , देश व संविधान के प्रति श्रद्धा आदि गुणों के विकास करना आवश्यक है ।ये ही बच्चे एक दिन देश के सच्चे और अच्छे नागरिक बनकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। विद्यालय के पाठय  सहगामी क्रियाकलापों में बच्चों की अहम भूमिका होती है ‌ इस समारोह में  टॉपर बच्चों में  नर्सरी में अनविका अभ्या ,अर्पित राज , रूद्रांग पांडे ,एलजी से आदविक जायसवाल, गार्गी अग्रवाल, आयुषी उरांव, यूकेजी से तन्मय यादव, श्रद्धा श्री , लक्ष्मणा परमार ,कक्षा 1 से एकांश अग्रवाल,  आरव सिंह ,तेजस कौशधन, आश्रिता अग्रवाल ,कक्षा 2 में ऋतिक साहू, प्रवी भगत ,नूतन कुजूर, कक्षा 3 में हिजा  आलिया ,कुश केसरी, और अश्विन  अर्णव  मेहता,कक्षा 4 में अपेक्षा दास ,अदिति बर्मन ,श्रुति पंडित, कक्षा 5 में आराध्या लकड़ा, कुमारी मानवी और अनुष्का अग्रवाल थे । 

100%  उपस्थिति में आराध्या लकड़ा, कुमारी मानवी, निकिता कच्छप ,रितिका उरांव ,रेशमा पन्ना, लक्ष्मण परमार, अनमोल उराव ,सैफ तिर्की , उमंग उराव, अशित भगत और आकांक्षा साहू आदि थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी बच्चों ,शिक्षक गण और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...