Jharkhand

लोहरदगा : लोकतांत्रिक तरीके से विद्या मंदिर स्कूल में बाल संसद का गठन, बालभारती , किशोर भारती और कन्या भारती के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

Share
Share
Khabar365news

Buro report,Amar goswami

लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विद्या भारती की योजनानुसार बाल संसद का गठन किया गया। भारतीय संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बाल भारती ,किशोर भारती और कन्या भारती के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन पद्धति से भैया बहनों के मतदान की प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों के अंतर्गत बालभारती ,किशोर भारती के सचिव आशुतोष कुमार पांडेय, सह सचिव आदित्य राज, सेनापति अंश पांडेय, सहसेनापति आशीष कुमार, अनुशासन प्रमुख रवि कुमार गुप्ता एवं अनुशासन सह प्रमुख तेजस प्रतीक भगत विजेता घोषित हुए। कन्या भारती के अंतर्गत सेनापति समृद्धि गुप्ता,सहसेनापति कशिश कुमारी, अनुशासन प्रमुख मीशू खेस, अनुशासन सह प्रमुख अदिति कुमारी विजेता के रूप में चयनित हुए। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विष्णु दत्त पांडेय, जया मिश्रा, अमरकांत शुक्ला ,राजीव कुमार सिंह ,श्याम सुंदर कुमार ,मधुमिता शर्मा ,अनीता देवी ,मंजू देवी ,नीलिमा सिंह ,श्वेता संदेश ,विकास मेहता ,मुकेश कुमार सिन्हा, अक्षरा पालीवाल ,प्रमेंद्र सिंह ,दिनेश प्रसाद सिंह सहित सभी आचार्य आचार्या एवं मत देने में भैया बहनों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि-“बाल संसद के चुनाव से भैया बहनों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं चुनाव पद्धति से अवगत होते हैं। भैया बहन मताधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं कुशल नेतृत्व का मूल मंत्र सीखते हैं। विद्या भारती की यह योजना भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandLohardagaSocialझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धान कूटने के दौरान साड़ी फंसने से महिला पुनम कुमारी की मौत

Khabar365newsकुडू प्रखण्ड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में दर्दनाक हादसा, खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

एएसआई को पेड़ में बांधकर बनाया बंधक

Khabar365newsदो एएसआई गम्भीर रूप से घायल दो आरोपी को पुलिस ने किया...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

वेज की जगह नॉन-वेज चला गया पार्सल, सनक में ठोक दिया विजय को गोली, मौ’त

Khabar365newsरांची : राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वेज की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...