Jharkhand

लोहरदगा : डॉ APJ अब्दुल कलाम वेल्फेयर सोसाइटी कैरो ने 17 मांगों को लेकर कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

Buro report, Amar Goswami

लोहरदगा : प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम को लेकर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वेल्फेयर सोसाइटी कैरो के एक प्रतिनिधिमंडल सोसाइटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर के अगुवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो से मिलकर 17 प्रस्तावों का मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में कैरो क्षेत्र के विकास को लेकर कैरो में सद्भावना मंडप का निर्माण, कैरो में पैरामेडिकल कॉलेज व पालीटेक्निक कॉलेज की स्थापना,  स्वास्थ्य उपकेंद्र कैरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने, स्वास्थ्य उपकेंद्र कैरो में प्रसूति रोग व शिशु रोग विशेषज्ञ स्थापित करने, कैरो में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु रीमिडियल कोचिंग क्लास की स्थापना, मैट्रिक परीक्षा का केंद्र कैरो में बनाने, राजकृत उत्क्रमित उर्दू उच्च वि गाराडीह में 100 सीटर कम्प्यूटर लैब विज्ञान, गणित, इंग्लिश, कम्प्यूटर शिक्षक पदस्थापित, व डीप बोरिंग करने,प्रोजेक्ट उच्च हिनहट विद्यालय में 100 सीटर कम्प्यूटर लैब, विज्ञान, गणित कम्प्यूटर शिक्षक पदस्थापित, व डीप बोरिंग व चाहरदिवारी का निर्माण, राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय हनहट में चाहरदिवारी निर्माण, हनहट के कोच मुहल्ला कब्रिस्तान रोड व मस्जिद रोड में डीप बोरिंग, हनहट में हाट शेड का निर्माण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतका में 5 नए क्लास रूम का निर्माण, कैरो में नल जल योजना को निःशुल्क करने, गाराडीह गांव को नल जल योजना से जोड़ने, जहां सम्भव हो सरकारी योजनाओं का 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक विकास के लिये प्रयोग करने, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से प्रखण्ड के 100 बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने,
डॉ० अनुग्रह नारायण +2 उच्च विद्यालय कैरो में शिक्षक ईकाई बढ़ाने जैसे मांगों के प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। 

सोसाईटी के  प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इमरान खान  ने कहा कि इन मांगो सरकार जल्द पूरा करे जिससे अल्पसंख्यकों के साथ साथ क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा,  ज्ञापन सौंपने वालों में सोसाईटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर,महासचिव जुबैर अंसारी, उपाध्यक्ष जहाँगीर अंसारी, जाबिर अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...