Jharkhand

मैजिक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर गिरनिया मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मैजिक वाहन व बाइक में सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मैजिक का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. मृत युवक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कुसैया गांव निवासी चन्दन भोक्ता उर्फ चरकू (32 वर्ष) के रूप में हुई. जबकि घायल असलम अंसारी बरमसिया का

मिली जानकारी के अनुसार, चन्दन व असलम बाइक पर सवार होकर जामताड़ा जिले के करमदाहा में मेला देखने जा रहे थे. तभी तीखे गिरनिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पेट्रोलिंग वाहन से ही दोनों युवकों को लेकर गांडेय सीएचसी पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने चंन्दन भोक्ता को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. जबकि घायल असलम अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...