हजारीबाग

कोर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन गैर-जमानतीय वारंटी गिरफ्तार, थाना प्रभारी अजीत कुमार की सक्रियता ने फिर दिल जीता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कोर्रा: कोर्रा थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी फुर्ती और सख़्त कार्यशैली से कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ का परिचय दिया है। गुरुवार को थाना क्षेत्र से तीन गैर-जमानतीय वारंटियों को पुलिस ने दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ाया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों में दीपक कुमार एवं अनिल कुमार, जो दोनों पिता गणेश साव निवासी जबरा, थाना कोर्रा, तथा संगीता कुमारी, पिता अनिल कुमार मेहता, निवासी ईचक, शामिल हैं। तीनों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी था और ये लंबे समय से पुलिस की नजरों में थे।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अपनी सक्रियता, सतर्कता और टीमवर्क की बदौलत इन सभी को गिरफ्तार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह से शुरू हुई विशेष अभियान में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीनों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तारी के बाद आज दिनांक 01/12/2025 को तीनों आरोपियों को विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में थाना प्रभारी अजीत कुमार की कार्यकुशलता की खूब सराहना हो रही है। लगातार होती प्रभावी कार्रवाई यह साबित करती है कि कोर्रा थाना की टीम अपराधियों के लिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने वाली।

कोर्रा पुलिस की यह फुर्ती एक बार फिर संदेश देती है—
अपराधी सावधान, कानून से अब बचना नामुमकिन!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

झारखंड बार काउंसिल सदस्य पद की प्रत्याशी मौली सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनावी गतिविधियां तेज...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग में लगातार हो रही स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने...

हजारीबाग

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ‌

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक...