बिहारब्रेकिंग

मनचले युवक ने ट्रेन को दिखा दी हरी झंडी, गार्ड को उतारकर खुद चला दी ट्रेन

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा जंक्शन पर एक अजीबोगरीब घटना ने सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर-कटिहार (डाउन-63304) पैसेजर ट्रेन की गार्ड बोगी में एक युवक ने जबरन घुसकर गार्ड को उतार दिया और खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी। यह घटना उस वक्त घटी जब ट्रेन बछवारा जंक्शन से आगे बढ़ने ही वाली थी, लेकिन गार्ड ने घटना की जानकारी तुरंत स्टेशन अधीक्षक को दी।

जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक के होश उड़े और उन्होंने पूर्वी गुमटी पर तैनात कर्मचारियों को तुरंत इस बारे में सूचित किया। जैसे ही ड्राइवर को इसकी सूचना मिली, उसने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेल पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद गार्ड बोगी को खोला और युवक को हिरासत में लिया। गार्ड को फिर से ट्रेन में बिठाकर उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस घटना में गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में की गई है। युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे जंक्शन परिसर और शहर में दिनभर होती रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...