JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्था

कटिया गांव में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न, मंडा पर्व भगवान भोले शंकर की पहली पत्नी सती के बलिदान की याद के रूप में मनाई जाती है- रोशन लाल चौधरी बड़का गांव भाजपा विधायक

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के पंचायत कटिया बस्ती के ग्राम कटिया में मंडा पूजा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन मनोरंजन कुमार व वकील महतो ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी तथा जिला पार्षद श्री राजा राम प्रजापति थे मंडा पूजा का इतिहास काफी प्राचीन है, बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत नागवंशी राजाओं के काल में हुई थी। पूरे झारखंड में मनाए जाने वाला मंडा पर्व भगवान भोले शंकर की पहली पत्नी सती के बलिदान की याद के रूप में मनाई जाती है। शिव भक्त भगवान भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा देते हैं। उक्त बातें बड़कागांव भाजपा विधानसभा विधायक रोशन लाल चौधरी ने कटिया गांव में आयोजित मंडा पूजा के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शिव भक्त श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखते हैं, कि लोग दांतों तले अपनी ऊंगली चबा लेते हैं। उनका उद्देश्य भगवान भोले शंकर से मन्नत मांगना होता है। ताकि घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे और परिवार में खुशियां आए। उन्होंने सभी को मंडा पर्व की शुभकामना दिया और मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इसे लेकर यहां बंगाल से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित देवी देवताओं की कथा का जीवंत प्रस्तुति किया। सुबह मंडा पर्व का समापन बूंद बूंद बारिश के साथ हुआ और तत्पश्चात शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवनेश्वर महतो ,मोहित कुमार ,धनराज महतो, उपमुखिया नंद किशोर महतो ,कोलेश्वर महतो ,निक्की कुमार, अजय कुमार ,राजेश महतो ,योगेश्वर महतो ,किशुन महतो, लोधा महतो ,मिश्री महतो, सुखन महतो, पंकज गुप्ता ,सुजीत कुमार पटेल, वारिस खान, गोपालअग्रवाल, सुनील कुमार मनीष कुमार सुधीर कुमार, पंचायत समिति अनीता जैन, तेरूस देवी, निर्मल जैन ,राजेंद्र महतो ,अमित कुमार सिंह ,बैजनाथ महतो इत्यादि मुख्य रूप से सैकड़ो शिव भक्त उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बेड़ो में ट्रेलर से टकराई कार, दो लोगों की मौत हादसे से मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DGP की बैठक के बाद जमशेदपुर में फायरिंग, युवक पर चलीं 4 गोलियां

Khabar365newsजमशेदपुर। DGP की बैठक के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर में फायरिंग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पप्पू-अंजू की तलाश में जुटेगी 17 हजार थानों की पुलिस

Khabar365newsरांची। झारखंड के पप्पू और अंजू समेत वर्षों से लापता लोगों की...