JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्था

टेरपा गांव में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न,हमारी संस्कृति की पहचान है मंडा पूजा- रोशन लाल चौधरी विधायक

Share
Share
Khabar365news


रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू प्रखंड अंतर्गत टेरपा गांव में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार के पहले सुबह भोक्ताओं ने लोटन सेवा किया। इसके बाद दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर छाऊ नृत्य और मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति की पहचान है। इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारगी भी बढ़ती है। आसपास के ग्रामीणों ने छाऊ नृत्य और मेला का खूब आनंद उठाया। मौके पर पालू मुखिया पानो देवी , जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, कटिया मुखिया किशोर महतो आदि उपस्थित थे। इधर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मंडा पर्व की शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने वालों में संतोष कुमार सिंह, सचिव सुनील कुमार महतो, कोषाध्यक्ष राजन कुमार मुंडा, उपाध्यक्ष रिंकू मिश्रा, सह- सचिव सोना प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार महतो, अजय कुमार सिंह, उज्जवल कुमार सिंह संध्या देवी, विक्की सिंह,विनोद यादव, हरिदास साव,अमित कुमार, राजेन्द्र साव, रामपुकार सिंह,विकाश यादव राजेंद्र गिरी ने सहयोग किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...