JharkhandRanchi

मनीष कुमार की मोटिवेशनल पुस्तक “VIRA” का लोकार्पण

Share
Share
Khabar365news

रांची के रहने वाले मनीष कुमार एक सफल बैंकर, सामाजिक कार्यकर्ता, शतरंज खिलाड़ी और अब लेखक ने अपनी नई पहचान स्थापित की है। उनकी पहली मोटिवेशनल पुस्तक “VIRA” का ऑफलाइन लोकार्पण रांची के शिव शक्ति मंदिर, हरमू प्रांगण में उनके प्रथम शिक्षक सी.पी. सोनी के हाथों हुआ।

पुस्तक का नाम “VIRA” मनीष के जीवन से गहराई से जुड़ा है। अंग्रेजी में इसका अर्थ “साहसी” है, लेकिन मनीष के लिए यह केवल शब्द नहीं बल्कि उनके माता-पिता रीता और अरबिंद के नामों का विशेष संयोजन है। यही कारण है कि उन्होंने अपने घर का नाम भी “VIRA” रखा है। यह पुस्तक उनके माता-पिता के प्रति समर्पण और संस्कारों की जीवंत मिसाल है।

लेखक मनीष कुमार ने बताया कि इस पुस्तक का उद्देश्य सभी को जीवन की किसी भी बाधा के बावजूद खुश रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। क्योंकि संस्थागत परीक्षा में 99% अंक प्राप्त करना वास्तविक जीवन में भी उत्तीर्ण होने की गारंटी नहीं है। वास्तविक जीवन में सबसे कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको भावनात्मक बुद्धिमत्ता में निपुणता हासिल करनी होगी। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें योगेंद्र प्रसाद वर्मा,अभय कुमार सिन्हा, कृष्णा प्रसाद, प्रेम सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार, रिंकू वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार, संजीव कुमार मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।

परिवार के सदस्यों और बच्चों की उपस्थिति ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।“VIRA” जल्द ही अमेज़न, फ्लिपकार्ट और गूगल बुक्स पर उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, श्रीलंका और जापान सहित कई देशों के पाठक भी इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सप्तमी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

आध्यात्मिक रंगों से जीवन खुशहाल बन जाता है- ब्रह्माकुमारी रोशनी

Khabar365newsप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का शाखा भुरकुंडा सेवा केंद्र हिताची एटीएम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...