झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में स्कूल की बस तालाब में गिरी, कई बच्चे घायल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

हजारीबाग से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इचाक थाना क्षेत्र के दरिया पथ पर स्कूली बच्चों से भरी एक बस तालाब में पलट गयी। हादसा दोपहर 12 बजे हुआ, जब बस स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर तालाब में जा गिरी। तालाब में गिरते ही बच्चे पानी में डूबने लगे और चीख-पुकार मच गयी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। 
 

हादसे में दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों ने तालाब का गंदा पानी पी लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में भारी नाराजगी देखी गयी। लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि स्कूल की ओर से पुराने और जर्जर वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्कूल संचालक मौके पर देर से पहुंचे, जिससे गुस्साए लोगों ने विरोध किया और हंगामा खड़ा हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से स्कूल वाहनों की जांच करने की अपील की गयी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर प्रणव झा ने जताया आभार

Khabar365newsरांची: झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

दशकों की सेवा नजरअंदाज: फुरकान अंसारी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5-8 जून: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, मजदूर की मौत के बाद हाईवे जाम

Khabar365newsजामताड़ा थाना क्षेत्र के बासनली मोड़ पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार...