ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद थाना प्रभारी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, लगाए जाएंगे बैरिकेड्स

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर पतरातू थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की कवायद तेज हो गई है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन ने पुलिस बल के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से सीधा संपर्क कर सुरक्षा मानकों पर विस्तृत चर्चा की।


सुरक्षा मानकों और गाइडलाइंस पर चर्चा


निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था (फायर सेफ्टी), सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने और श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते (प्रवेश और निकास द्वार) बनाने पर जोर दिया। थाना प्रभारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि पूजा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इसके साथ ही उन्होंने पंडालों में वालंटियर्स की तैनाती करने का भी निर्देश दिया।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चिह्नित हो रहे स्थल पूजा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी क्रम में पतरातू पुलिस द्वारा पूरे थाना क्षेत्र में बैरिकेडिंग और बैरियर लगाने के लिए प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील मोड़ों पर बैरियर लगाए जाएंगे ताकि बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका जा सके और श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में कोई परेशानी न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...