
विधुत उप महाप्रबंधक हजारीबाग श्री अशोक कुमार उपाध्याय के द्वारा विधुत अंचल हजारीबाग के सभी अभियंताओं के साथ आने वाले दुर्गापूजा और अन्य त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुचारू रूप से विधुत आपूर्ति हेतु अंचल कक्ष में बैठक किया गया।

उप महाप्रबंधक श्री उपाध्याय के द्वारा सभी अभियंताओं को कई प्रकार के निर्देश दिए गए। जिसमें मुख्य रूप से यह कहा गया की पूजा के दौरान सभी जगहों पर सुरक्षित और सुचारू रूप से विधुत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। पूजा के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक मरम्मती कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी पूजा पंडालों में अस्थाई विधुत कनेक्शन भी जरूर कराया जाय। और सभी पंडाल संचालकों से पंडाल के अंदर का विधुत वायरिंग के संबंध में आवश्यक प्रमाण पत्र लिया जाय और उनसे नियमानुसार सुरक्षित विद्युत वायरिंग के लिए कहा जाए।

सभी अभियंताओं को यह सख्त निर्देश दिया गया की आगामी पूजा के दौरान हर हाल में सुरक्षित और सुचारू रूप से विधुत आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार उपाध्याय के अलावा (विधुत कार्यपालक अभियंता – अंगेश कुमार, क्षेत्र मोहन हेसा, पंचानद सिंह, अमित कुमार भगत, रामगोपाल राम), (सहायक विधुत अभियंता- राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण देव प्रजापति, अरविंद कुमार, हरिमोहन चौधरी, मनीषा कुमारी) और (कनीय विधुत अभियंता – अमित कुमार शर्मा, प्रेम दास, सुधीर बांडू, तरुण कुमार, कृष्ण बालमुचू, अभिषेक आनंद) इत्यादि शामिल थे।

Leave a comment