Jharkhand

पश्चिमी सिंहभूम में योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के निमित्त बैठक

Share
Share
Khabar365news

मो॰ इब्राहिम

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री संदीप बक्शी के अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्वीकृत योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में डीएमएफटी के तहत स्वीकृत विद्यालय भवन मरम्मती/अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के अलावे पोटो हो खेल मैदान में चेंजिंग रूम का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा हेतु स्वीकृत पीसीसी सड़क/पुलिया निर्माण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से संलग्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता को योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने तथा जो योजनाएं टेंडर या एकरारनामा की प्रक्रिया में है, उसे यथाशीघ्र निष्पादित करने के लिए संसूचित किया गया। उक्त बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, डायरेक्टर-एनईपी श्री कृष्ण के राजहंस, जिलापरिषद-कार्यपालक पदाधिकारी श्री ललन कुमार, विभिन्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बालू संकट से पतरातु में विकास ठप कोतो मुखिया निधि सिंह ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत सहित पतरातु प्रखंड के सभी...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...