Home Jharkhand नगर निगम में नगर आयुक्त द्वारा राजस्व शाखा के साथ बैठक
Jharkhand

नगर निगम में नगर आयुक्त द्वारा राजस्व शाखा के साथ बैठक

Share
Oplus_131072
Share
Oplus_131072

दिनांक 23.04.2024 मंगलवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने नगर निगम राजस्व शाखा के साथ बैठक आहूत की। बैठक में उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार , नगर प्रबंधक फरहत अनिसी, राजीव रंजन, अर्पण इंदवार , मो महफूज आलम, प्रधान सहायक निरंजन सिंह , सहायक धर्मेन्द्र राय , रितिका के सुजीत मिश्रा, शेखर , सभी तहसीलदार उपस्थित थे।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए , नगर आयुक्त ने तहसीलदार को घर घर एवं निगम क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विभिन्न अपार्टमेंट जाकर लोगो को वोट डालने हेतु प्रेरित करने का आदेश दिया। वोटर हेल्पलाइन ऐप्प एवं नो योर कैंडिडेट ऐप्प की जानकारी भी लोगो को देने को आदेश दिया।नगर आयुक्त ने उपस्थित सभी को मतदान से संबंधित शपथ दिलाई, तहसीलदार को स्वीप से संबंधित टी शर्ट वितरण किया गया ।इसके अतिरिक्त सभी आर डब्लू ए से स्वघोषणा लेने को कहा गया है कि वहाँ सभी 20 मई को वोट डालेंगे, सभी का नाम मतदाता सूची में है एवं वहां एक नोडल नियुक्त कर दिया गया है ,जो वहां लोगो को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे है।
नगर आयुक्त ने बताया कि वितीय वर्ष 2024-25 को होल्डिंग टैक्स 30 जून 2024 के पहले जमा करने पर हजारीबाग नगर निगम के करदाताओं को कर में 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। सभी सामान्य करदाताओं को 5 , महिलाओं को 5, वरिष्ठ नागरिकों को 5, स्वयं कार्यालय आकर 2.5, आर्मी में या ट्रांसजेंडर होने पर 5, विकलांग होने पर 5, ऑनलाइन जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।30 जून के उपरांत बकाये टैक्स पर 1 प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...