JharkhandpatratupatratuRamgarh

जेएसएलपीएस एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पतरातु में मेगा ऋण वितरण कैंप आयोजना।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पतरातु शाखा में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाईटी, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों के बीच ऋण वितरण कैंप का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक प्रसून कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जेएसएलपीएस एवं बैंक के समन्वय से पतरातु प्रखण्ड अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं से कुल 26 समूह का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय लिंकेज कर कुल ऋण राशि 61 लाख रुपए का वितरण किया गया।

कुल 26 समूह के सदस्यों के बीच 61 लाख रुपए वितरित किए गए

आज के बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा ऋण राशि की उपयोगिता एवं बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के लाभों को समझाते हुए ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। आज आयोजित ऋण वितरण कैंप में विशेष रूप से कुल 26 सखी मंडल को 61 लाख रुपए ऋण राशि उपलब्ध कराई गई।

समूह की दीदियों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा

आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJY), प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (APY) पर चर्चा की गई, साथ ही बैंक द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं जैसे बचत खाता खोलने, व्यक्तिगत ऋण, मुद्रा ऋण, पीएमएफएमई ऋण एवं सेवाओं को प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।आज के कार्यक्रम में बैंक एवं जेएसएलपीएस के विभिन्न आला अधिकारी हुए उपस्थित
आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रसून कुमार – क्षेत्रीय प्रबंधक, धीरज कुमार – मुख्य प्रबंधक – पतरातु, उपेन्द्र प्रसाद – शाखा प्रबंधक – लपंगा, जेएसएलपीएस से प्रीति टोप्पो – जिला प्रबंधक- वित्त समावेशन, पुरुषोत्तम कुमार सिंहा – प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अभिषेक कुमार वर्मा – प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, बैंक सखी दीपा वर्मा, बनफूल देवी एवं विभिन्न पंचायतों से आई समूह की सैंकड़ों दीदी उपस्थित रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 17 जिलों में येलो अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

Khabar365newsबिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

कोतो पंचायत में जल मीनार का शिलान्यास।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

चलती टाटा मैजिक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Khabar365newsगिरिडीह। महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नशामुक्ति अभियान में बेहतरीन कार्य, DPRO अंजना भारती सम्मानित

Khabar365newsरांची। नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट...