HazaribaghJharkhand

भीषण ठंड में मेहता विकास मंच का मानवीय प्रयास,चार प्रखंडों में 1,190 जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: भीषण शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेहता विकास मंच, हजारीबाग द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। मंच की ओर से दिसंबर 2025 से जिले के चार प्रखंड—इचाक, पदमा, सदर एवं कटकमसांडी—के चयनित पंचायतों में गरीब, वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार 09 जनवरी को इचाक प्रखंड के अलौंजा पंचायत, डाढा पंचायत एवं कारिमाटी पंचायत अंतर्गत बरवां ग्राम में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 128 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मंच द्वारा अब तक कुल 1,190 कंबल का वितरण किया जा चुका है। कंबल वितरण का कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंदों की पहचान कर उनके हाथों से कराया गया, जिससे सहायता सही लोगों तक पहुंच सके।

मंच के अध्यक्ष कुमार केशव ने बताया कि मेहता विकास मंच, हजारीबाग एक झारखंड सरकार से निबंधित एनजीओ है, जो समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 जनवरी 2026 को सिझुआ हाई स्कूल परिसर में प्रस्तावित मेहता (कुशवाहा) विकास मंच के महासम्मेलन का आयोजन मेहता विकास मंच, हजारीबाग द्वारा नहीं किया जा रहा है।

डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार ने बताया कि मेहता विकास मंच का यह पहल काफी सराहनीय है। कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल उपलब्ध करवाना यह एक बड़ा नेक कार्य है। जरूरतमंद लोग कंबल पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मंच के संरक्षक लखन कुमार मेहता, अध्यक्ष कुमार केशव, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रसाद मेहता, संगठन सचिव धनुषधारी मेहता, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मेहता सहित स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, सकेंद्र मेहता, समाजसेवी दयानंद कुमार, शिक्षक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...