कटकमसांडी (हजारीबाग) मंगलवार से प्रखंड के 18 विभिन्न पंचायतों में संचालित पैक्सों सदस्यता अभियान की शुरूआत को लेकर शाहपुर पैक्स में सदस्यता अभियान चलाई गई। मौके पर लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर बीसीईओ शौकत सरवर ने बताया कि पैक्सो में सदस्यता वृद्धि अभियान के तहत जिन किसानो को सदस्यता ग्रहण करना है। वे सम्बन्धित पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंधक से सम्पर्क कर सदस्य बनना सुनिश्चित करे। उन्होने आगे बताया कि कटकमसांडी प्रखंड मे 18 पंचायत है। सभी पंचायतों में पैक्सों का गठन किया गया है। पैक्सों मे सहकारिता विभाग से बढ़ चढ़कर सदस्य बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होने किसानो से सदस्य बनने की अपील की है।
Leave a comment