Jharkhand

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

Share
Share
Khabar365news

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ,हजारीबाग के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के द्वारा शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल के माध्यम से सर प्लस शिक्षकों का स्थानांतरण करने के लिए राज्य द्वारा पिरामल ग्रुप के सहयोग से बने इस पोर्टल की त्रुटियों की ओर शिक्षा सचिव झारखंड सरकार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग को ज्ञापन देकर अवगत कराया है ।शिक्षा सचिव के पत्रांक 652 दिनांक 17 .03 .2023 के आलोक में होने वाले सर प्लस शिक्षकों का स्थानांतरण के तहत संघ ने कहा कि वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक शिक्षक के रूप में कक्षा 1 से 8 के लिए हुई थी परंतु इस पोर्टल में कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 को ही दर्शाया गया है ,जो उचित नहीं है ।इसमें शिक्षकों के सेवा इतिहास को अनदेखा कर वर्तमान पदस्थापन के तहत विद्यालय का जोन दिखा कर स्थानांतरण किया जाना भी उचित प्रतीत नहीं होता है ।पूरे सेवा इतिहास को देखकर यह कार्य किया जाना चाहिए ।छात्र शिक्षक अनुपात सरकारी एवं सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को मिलाकर बनाया गया है जबकि सरप्लस केवल सरकारी शिक्षक को दर्शाया गया है जो एक वि संगति है ,इस कारण कई सरकारी विद्यालय सरकारी यूनिट रहते हुए भी सरकारी शिक्षक विहीन हो जाएंगे ।वर्तमान में सहायक आचार्य की नई नियुक्ति हेतु इन्हीं विद्यालयों में पद का सृजन किया गया है, जहां शिक्षक सर प्लस दिखाया जा रहा है। फिर इनकी नियुक्ति का आधार क्या होगा पीटीआर जिलावार या आरटीई के तहत बनाया गया है, इस फार्मूले पर भी अस्पष्टता नहीं है ।इस सर प्लस शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल को पीसी या कंप्यूटर द्वारा ही शिक्षकों को स्वयं भरना है। सभी शिक्षकों के पास पीसी या कंप्यूटर की उपलब्धता भी नहीं है एवं पर्याप्त जानकारी भी नहीं रहने के कारण इस कार्य को बीआरसी ,सीआरसी एवं जिला स्तर पर करवाया जाना चाहिए। इन्हीं विचारों से संघ ने अवगत कराकर त्रुटि निवारण की मांग की है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...