झारखंडब्रेकिंग

मंत्री इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को चेताया, कहा- समय रहते सुधर जाएं

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के एक युवक को आतंकी संगठन ISIS से जोड़ने को लेकर झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूर्व मंत्री और विधायक सीपी सिंह पर जोरदार हमला बोला है। डॉ. अंसारी ने सीपी सिंह पर सामाजिक नफरत फैलाने और एक मासूम युवक के जीवन से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। डॉ. इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया में कहा, “गरीब और लाचारों के साथ गलत करके खुद के लिए बेहतर जिंदगी की उम्मीद करने वाला इंसान कभी किसी का सगा नहीं हो सकता।” उन्होंने सीपी सिंह को चेताते हुए कहा कि “जहर उगलने वाले नेता याद रखें देशद्रोह की असली जड़ आपकी सोच है”

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीपी सिंह जिस तरह से सोशल मीडिया पर एक युवक की कथित गलती को ISIS जैसे आतंकी संगठन से जोड़ रहे हैं, वह न केवल ओछी राजनीति है बल्कि मानसिक दिवालियेपन का भी प्रमाण है। “आपके पास अगर कोई सबूत है, तो उसे कानून के हवाले कीजिए। धर्म विशेष, मौलवियों और मदरसों को बदनाम करने का ठेका आपको किसने दिया?” उन्होंने सीपी सिंह पर समाज को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह न राष्ट्रभक्ति है और न ही राष्ट्र सुरक्षा की चिंता, बल्कि एक खतरनाक मानसिकता का परिचायक है।

डॉ. अंसारी ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो देश के सामने एक भी सबूत रखें कि वह युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है। नहीं तो चुपचाप अपने राजनीतिक रिटायरमेंट की तैयारी कीजिए।” उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से न सिर्फ उस युवक का बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन तबाह हो सकता है। “उस बच्चे की मां पर क्या बीत रही होगी? उसकी बेबसी और आंसू आपको ज़रूर लगेगें,” । अंत में मंत्री ने सीपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वह समय रहते सुधर जाएं और समाज में नफरत फैलाने से बाज़ आएं। “देश को आप जैसे नफरत के सौदागरों से ही सबसे बड़ा खतरा है। कानून पर भरोसा रखिए, नफरत फैलाना बंद करिए।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...