झारखंडब्रेकिंग

मंत्री सुदिव्य सोनू ने हिमाचल प्रदेश के CM से कर दी इस्तीफे की मांग, कहा- पहलगाम में नागरिकों की सुरक्षा नहीं की

Share
Share
Khabar365news

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है, लेकिन झारखंड सरकार के एक मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया कि लोग हैरान रह गए। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया से बात करते हुए पहलगाम को हिमाचल प्रदेश में बताया और वहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा, ”इस हमले की जिम्मेदारी हिमाचल के मुख्यमंत्री की है, उन्होंने अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं की, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। 

यह बयान तब आया जब वे लोहरदगा में नेतरहाट जाने के क्रम में जिला परिषदन में रुके हुए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग मंत्री के भूगोल ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल पहलगाम जम्मू-कश्मीर में स्थित है, न कि हिमाचल में। ऐसे में मंत्री का यह बयान मजाक का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब किसी विषय की पूरी जानकारी न हो, तो सार्वजनिक बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए। मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब देश पहलगाम में मारे गए मासूमों के लिए शोक में डूबा है और इस बयान ने चर्चा का एक नया मोड़ ले लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद के सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

Khabar365newsसरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...