गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री ने स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उन्होंने गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में नगर निगम चुनाव में हिस्सा ले रहे मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
Leave a comment