Jharkhand

एनएच-33 14 माइल स्थित सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र एनएच-33 14 माइल स्थित सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। तो वहीं दो यात्रियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ऑटो पर सभी सवाल यात्री हरहद गांव से चरही में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में वस्तुओं की बिक्री करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार में एक अन्य वाहन ने ऑटो वाहन को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद ऑटो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इधर सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत के अलावे अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया है। घटना को लेकर सदर अस्पताल परिसर में इलाज के लिए अफरा तफरी का भी माहौल देखा गया। वहीं घटना को लेकर मृतक एवं घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । लोगों ने बताया कि दोनों शवों को हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया है। जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...