देशब्रेकिंग

घर में लगी आग से मां और 2 मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर रूप से झुलसे; यहां का है मामला 

Share
Share
Khabar365news

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंजाहिया मोहल्ले में एक घर में अचानक आग लगने से सो रही महिला और उसके 2 मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। आग विनोद केसरवानी के मकान में तड़के करीब साढ़े 3 बजे लगी। उस वक्त घर के कमरे में पूजा (32), उसकी 4 साल की बेटी सौरभी और 4 महीने का बेटा सो रहे थे। आग लगने के बाद कमरे में धुआं भर गया, जिससे तीनों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के वक्त पूजा का पति सुनील केसरवानी भी घर में मौजूद था। आग लगते ही वह किसी तरह झुलसी हालत में बाहर निकला और मोहल्लेवालों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...