Home झारखंड NIA कोर्ट के जज को मिली जान से मारने की धमकी, जेल तोड़कर नक्सली नेताओं को भगाने की साजिश 
झारखंडब्रेकिंग

NIA कोर्ट के जज को मिली जान से मारने की धमकी, जेल तोड़कर नक्सली नेताओं को भगाने की साजिश 

Share
Share

राजधानी रांची: राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर स्थित एनआईए कोर्ट के जज को जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं, पत्र भेजने वालों ने जेल तोड़कर नक्सली नेताओं  प्रशांत बोस और शीला मरांडी को छुड़ाने की धमकी भी दी है। इस पूरे मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में 4 लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो के अनुसार उन्हें उच्च अधिकारियों से जानकारी मिली कि एनआईए कोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र मिला है। जानकारी मिलते ही वे कोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें स्पीड पोस्ट से भेजे गए 2 लिफाफे मिले। दोनों पत्रों में अलग-अलग नाम लिखे हुए थे, लेकिन मकसद एक ही था जज की हत्या और जेल ब्रेक।

धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि जज पर हमला करने के लिए शूटरों को पैसा दिया जा चुका है। इसके अलावा, पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि प्रशांत बोस और शीला मरांडी को जेल से निकालने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पत्र में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है। पुलिस ने अरुण कुमार, अनामिका इंटरप्राइजेज प्रा.लि., साकेत तिर्की और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया है। जब पुलिस ने पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर की जांच की, तो वह नंबर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) के एक अधिकारी अरुण कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड निकला।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह भी देखा जा रहा है कि पत्र में जिन लोगों के नाम हैं, उनका इससे कोई संबंध है या नहीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर और संबंधित जज की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...