Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा में स्कूली बच्चियों के बीच 400 साइकिलों का किया वितरण

Share
Share
Khabar365news

हम हजारीबाग को प्रदेश में शिक्षा का केंद्रबिंदु बनाना चाहते है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे है: सांसद जयंत सिन्हा

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में 11 अक्टूबर को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर केयर टुडे के माध्यम से नव भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांसद जयंत सिन्हा जी के क्षेत्र के 4 विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच 400 साइकिलों का वितरण किया व सभी बच्चियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस साइकिल वितरण कार्यक्रम के लिए एक साइकिल बैंक का भी गठन किया गया है, जो क्षेत्र की बच्चियों को अगले 10 साल तक उनके स्कूल आवागमन में असुविधा को खत्म करने में लिए साइकिल प्रदान करेगा। जब बच्चियां अपनी 10 वीं की परीक्षा पास करेंगी, वे अपनी साइकिल को स्कूल में जमा कर देंगी ताकि आगामी भविष्य में बाकी बच्चियों को भी इसकी सुविधा मिल सकें।

इस अवसर पर जयंत सिन्हा जी ने उदार रूप से स्त्री शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने का समर्थन किया और बच्चियों को उनके शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह साइकिल वितरण कार्यक्रम से उन बच्चियों को सहायता प्रदान की गई है, जो सुदूर इलाकों से स्कूल आया करती हैं। हम समय समय पर उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार से साइकिल वितरण का कार्यक्रम करेंगे।

बेटियों को शिक्षा और स्वतंत्रता का अधिकार है और इस कार्यक्रम के तहत मिली साइकिल उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद कर सकती है। यह कदम उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

जयंत सिन्हा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम हजारीबाग लोकसभा को झारखंड में नारी सशक्तिकरण व नारी शिक्षा का केंद्रबिंदु बनाना चाहते हैं। इसी दिशा में हम पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत हैं। यह साइकिल वितरण कार्यक्रम इसी लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास है। सभी स्कूली छात्र व छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए हम हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...