Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Share
Share
Khabar365news

मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग से बिजली विभाग में आई नई ऊर्जा: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने 15 अप्रैल 2023 को हज़ारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बिजली व्यवस्था को हर मोर्चे पर बेहतर व आधुनिक बनाने को लेकर चर्चा की गयी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सहयोग दे रही है। इस परियोजना के तहत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में ₹450 करोड़ से विभिन्न बिजली संबंधी कार्य किये जायेंगे। श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग में बैठक के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारीयों को विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कई फैसले लिए गए हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ शहर के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा। दूरदराज़ के ऐसे क्षेत्र जहाँ बिजली संकट सर्वाधिक है, ऐसे 250 स्थानों का चयन कर 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे। दूरदराज़ क्षेत्रों में जो बिजली फीडर ख़राब हो गए हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा। क्षेत्र में सामान्य फीडरों से कृषि फीडरों को अलग किया जायेगा, जिससे किसान भाई-बहनों को सिंचाई समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। असुरक्षित व खुली तारों को ढका जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही लगभग 74,000 मीटर वायर हज़ारीबाग में व लगभग 3,000 मीटर वायर बरही में लगाये जाने की संभावना है। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में इन सभी कार्यों को अगले 3 वर्षों में ₹450 करोड़ की लागत से पूरा किया जायेगा। इसके तहत प्रति वर्ष ₹150 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। श्री जयंत सिन्हा जी हर 3 माह में इस परियोजना की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक करेंगे।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि झारखण्ड की विफल जेएमएम-कांग्रेस सरकार के कारण आज हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत राज्य के अन्य सभी ज़िलों को बिजली आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार झारखण्ड की जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार को हर साधन उपलब्ध करवा रही है। झारखण्ड सरकार के पास पैसों की नहीं, बल्कि दृढ इच्छाशक्ति की कमी है। बिजली विभाग के साथ हुई बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, इनके लिए राशि केंद्र सरकार मुहैया करवा रही है। यह बताता है कि मोदी जी को झारखण्ड वासियों की कितनी चिंता है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के कारण बिजली विभाग को भी नई ऊर्जा मिली है। सब एकजुट होकर बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जुट गए हैं। माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह जी का हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। मैं समय-समय पर उनसे मुलाकात कर हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत झारखण्ड में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चर्चा कर रहा हूँ। मेरे क्षेत्रवासियों को हर बुनियादी सुविधा मिले, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत हूँ। यह सहयोग उपलब्ध करवाने हेतु मैं प्रधानमंत्री जी व ऊर्जा मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...