Jharkhand

सभी अपार्टमेंट में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करे–नगर आयुक्त

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

आज दिनांक 16.05.2024 को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल की अध्यक्षता में नगर निगम हजारीबाग के राजस्व शाखा की बैठक आहूत की गई ।

बैठक में उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अनिल पाण्डेय, नगर प्रबंधक फरहत अनिसी, अर्पण इन्दवार, मो महफुज आलम, प्रधान सहायक निरंजन सिंह, सहायक धर्मेंद्र राय,रितिका के सुजीत मिश्रा, शेखर एवं सभी तहसीलदार उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने एजेंसी को होल्डिंग टैक्स एवं अन्य करो की वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया है।निगम क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ऊँचे एवं बड़े बिल्डिंग अपार्टमेंट्स में शत प्रतिशत होल्डिंग करने एवं उनमे वाटर हार्वेस्टिंग की जांच करने का आदेश दिया है।20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने तहसीलदारो को मतदाता से मत देने की अपील करने का अनुरोध किया।वाटर हार्वेस्टिंग को और बेहतर और दुरुस्त करने के लिए सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय के नेतृत्व में निगम की टाउन प्लॉनिंग शाखा प्लान तैयार कर उसे हर अपार्टमेंट, बिल्डिंग , सरकारी कार्यालय एवं आवासीय परिसर ,विद्यालयों , होस्टल एवं व्यवासायिक एवं आवासों में जांच कर क्रियान्वित करवाएगी। नगर आयुक्त ने ससमय टारगेट को पूर्ण करते हुए , राजस्व बढ़ाने का आदेश राजस्व शाखा को दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...