पेशरार से सद्दाम खान की रिपोर्ट
पुलिस की कार्रवाई से भाकपा माओवादी को बहुत बड़ा झटका मिला
पेशरार लोहरदगा:- जिले के पेशरार थाना एवं सेरंगदाग थाना क्षेत्र में कई नक्सली वारदात को अंजाम देने वाला नक्सली को लोहरदगा पुलिस ने पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गिरफ्तार नक्सली का पहचान आकाश नगेसिया उर्फ रामकेश्वर नगेसिया पिता स्वर्गीय भादे नगेसिया के रूप में पहचान हुई है यह नक्सली ग्राम ओनेगड इचवाटाड गांव का रहने वाला है लोहरदगा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ता का सक्रिय सदस्य है नक्सली रविंद्र गंझू के आदेश से पेशरार प्रखंड के पुनदाग बड़का नदी में पुल निर्माण कर रहे हैं ठेकेदार के द्वारा लवी का पैसा नहीं देने के कारण ट्रैक्टर को आग के हवाले एवं गोलीबारी,धमकी, चोरी जैसे कई वारदातों अंजाम देने वाला नक्सली है इधर छापेमारी अभियान में पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बाल के जवान मौजूद थे
Leave a comment