बिहारब्रेकिंग

भतीजे ने चाचा की मुंह में मार दी गोली 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पारिवारिक रंजिश में भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चिरैया टाल पुर हाई स्कूल गली की है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग डरे-सहमे हैं। मृतक की बेटी लवली कुमारी के मुताबिक, उनके पिता सूरज यादव घर की रंगाई-पुताई का काम करवा रहे थे। तभी उनका भतीजा सतेंद्र उर्फ झुनझुनू यादव आया और ताना मारते हुए बोला, “चाचा, तरक्की तो आप ही कर रहे हैं।”

इसके बाद वह घर गया, हथियार लेकर लौटा और 2 गोलियां दाग दीं। एक गोली सूरज यादव के मुंह में और दूसरी सिर में लगी। घायल सूरज यादव को परिजन फौरन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झुनझुनू भारतीय सेना में कुक रह चुका है। सेना की नौकरी छोड़ने के बाद अक्सर नशे में रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह कई बार झगड़े और मारपीट कर चुका है।  कुछ समय पहले उसने सूरज यादव की पत्नी पर भी हमला किया था, तब जेल गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि झुनझुनू की हरकतों को लेकर पहले भी डर का माहौल था। उसका बर्ताव हिंसक था और लोगों से अक्सर उलझ जाता था। वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में गुस्सा और डर दोनों है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि हम 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लेंगे। मृतक परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...