Jharkhand

मारवाड़ी कॉलेज में न्यूज रीडिंग कार्यशाला संपन्न

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news
Oplus_131072

विद्यार्थियों ने सीखे समाचार पढ़ने की बारीकियां

आज 12 जुलाई 2024 को मारवाड़ी महाविद्यालय के डिजिटल फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विभाग के तत्वावधान में समाचार वाचन पर एक गंभीर कार्यशाला संपन्न हुआ। जिसमें 25 से भी अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये विद्यार्थी न्यूज रीडिंग को अपने कैरियर के तौर पर देखते हैं।
दूरदर्शन की वरिष्ठ एवं लोकप्रिय समाचार वाचिका प्रोफेसर रोज उराँव ने विद्यार्थियों को समाचार वाचन की बारीकियां बताते हुए कहा कि एक समाचार वाचक को संयमित, भाषा की शुद्धता के साथ तकनीकी ज्ञान का होना अवश्यक है। उन्होंने समाचार वाचन से पहले, समाचार वाचन के समय तथा समाचार पढ़ने के बाद की सभी सावधानियों और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।

रेडियो तथा दूरदर्शन के जाने माने समाचारवाचक श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बताया कि परिस्थितिजन्य समाचारों को पढ़ने में किन किन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
वर्कशॉप का विषय प्रवेश कराते हुए फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विभाग के डायरेक्टर डॉ सुशील कुमार अंकन ने वर्तमान में समाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाचार वाचकों की भूमिका एवं महत्व के बारे में बताया साथ ही वर्तमान में विभिन्न मीडिया चैनलों में समाचार वाचकों की जरूरतों को देखते हुए विद्यार्थी इस क्षेत्र में भी अपना करिअर बना सकते हैं। डॉक्टर अंकन ने कहा की सोशल मीडिया तथा वेब मीडिया में आज हजारों न्यूज पोर्टल्स चलाए जा रहे हैं। जहां न्यूज रीडर की आवश्यकता है।
वर्कशॉप में प्राचार्य डॉ॰ मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि समाचार वाचन का क्षेत्र भी विद्यार्थियों के रोजगार के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि थोड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से वे इस क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ निवेदिता पॉल , परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, डीन तरुण चक्रवर्ती , राकेश मिश्र सहित बडी संख्या में विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...