BiharBreakingPoltical

नीतीश कुमार आज झारखंड दौरे पर, मिशन 2024 पर करेंगे हेमंत से चर्चा

Share
Share
Khabar365news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुट गए हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे।

पटना। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड दौरे पर जा रहे हैं। जहां वह सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे वह रांची पहुंचेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब दो से ढाई घंटे तक दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बातचीत होगी। उसके बाद शाम 6:30 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस दौरान उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले ही ललन सिंह ने रांची में हेमंत से मुलाकात की थी। उस दौरान भी दोनों नेताओं ने इस बात को माना था कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मजबूत गठबंधन जरूरी है। इसके लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आना होगा।

विपक्षी एकता के मिशन 2024 में जुटे नीतीश:

दरअसल, जब से नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन छोड़कर बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से वह लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उसी दिन आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। उसके अगले दिन सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई महासचिव डी. राजा से मिले थे। विपक्षी एकता के मिशन में जुटे नीतीश ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी भेंट की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...