BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब विंडो से तत्काल टिकट पर OTP अनिवार्य होगा

Share
Share
Khabar365news

भारतीय रेलवे विंडो तत्‍काल टिकट के लिए ओटीपी अनिवार्य करने जा रहा है. यानी विंडो में बुकिंग के दौरान आप फार्म में मोबाइल नंबर भरकर देंगे. बुकिंग क्‍लर्क आवेदन करते समय आपका मोबाइल नंबर डालेगा, जिसके बाद ओटीपी आएगा. इसे आप बुकिंग क्‍लर्क को बताएंगे, वेरीफाई होने के बाद आपका तत्‍काल टिकट जनरेट होगा. यहां पर बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जो लोग मोबाइल नहीं रखते हैं. वे तत्‍काल टिकट विंडो में कैसे लेंगे? इस संबंध में रेलवे ने तीन तरीके बताएं हैं, जो जानने जरूरी हैं.

रेलवे जल्‍द ही सभी ट्रेनों के विंडो तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी अनिवार्य करने जा रहा है. इसका उद्देश्‍य तत्काल सुविधा का अनुचित तरीके से लाभ लेने वालों पर शिकंजा कसना है. इससे पहले ऑनलाइन टिकट के लिए इसी तरके के नियम लागू किए जा चुके हैं. यानी बगैर ओटीपी आप तत्‍काल टिकट नहीं करा सकते हैं.

इसका उद्देश्‍य तत्‍काल टिकट सुविधा का दुरुपयोग और दलालों को रोकना, साथ ही आम यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्‍ध कराना है. रेलवे इस साल जुलाई में ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित लिंक अनिवार्य कर दिया है. यानी बगैर ओटीपी के आनलाइन और आफलाइन किसी भी तरह से टिकट बुक नहीं कर सकते हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...