झारखंडब्रेकिंग

पेपर लीक में अधिकारी संलिप्त हों या शिक्षक सब जायेंगे जेल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में मैट्रिक परीक्षा में कई पेपर लीक होने से बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक को लेकर शिक्षा विभाग की नींद उड़ी हुई है। पुलिस भी पेपर लीक की वजह तलाश रही है और सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं। पुलिस जो लगातार छापेमारी कर रही है, उसमें उसने कई अहम डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किये हैं। मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक मामलों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई है।

इस बीच झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने पेपर लीक लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। DGP ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक के तार कोडरमा से जुड़े पाये गये हैं और कोडरमा से ही कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है।

DGP अनुराग ने ऐसा अपराध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी राज्य के मासूम बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो झारखंड पुलिस उसे सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि इस पेपर लीक के नेक्सस में अगर कोई भी अधिकारी, शिक्षक और छात्र शामिल है तो हर हाल में उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम,

Khabar365newsरांची। एक परिवार में पति-पत्नी के निधन से गम का माहौल है।...